World Alzheimer's Day 2020: अगर आप किसी चीज को जल्दी भूल जाते है तो हो सकता है कि आप इस बीमारी के शिकार है

World Alzheimer's Day 2020: अगर आप किसी चीज को जल्दी भूल जाते है तो हो सकता है कि आप इस बीमारी के शिकार है

नई दिल्ली:  21 सितंबर को पूरा विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया मना रहा है. अल्जाइमर एक बीमारी है. इस बीमारी में लोग चीजों को भूलने लगते है. इस बीमारी की चपेट में आए सभी रोगी कहीं पर कुछ रखकर भूल जाना, कुछ ही देर पहले की बात को भूल जाना जैसी चीजें होने लगती है. यह बीमारी लोगों को एक उम्र के बाद होने लगती है.

बुजुर्ग लोग इस बीमारी के ज्यादा शिकार हो रहे है. लेकिन जैसे जैसे दुनिया आधुनिक होती जा रही है. वैसे वैस ये बीमारी युवाओं को अपनी चपेट में लेती जा रही है. बीते कुछ सालों में इस बीमारी की लक्षण युवाओं में काफी ज्यादा देखे गए है. बता दें कि यह मस्तिष्क में प्रोटीन की संरचना में गड़बड़ी होने कारण यह बीमरी खतरा बढ़ जाता है. यह बीमारी दिमाग से जुड़ी हुई है. इस बीमारी में लोग धीरे धीरे अपनी याद करने की क्षमता खोने लगते है. कुछ समय बाद लोग दूसरे लोग का चेहरा तक भूलने लगते है.  

आइए आपको बताते है इस बीमारी के लक्षण

इस बीमारी में रातों को नींद नहीं आती है. इसके साथ ही आप किसी चीज कहीं भी रख कर भूल जाते है. आपको आखों से कम दिखाई देने लगेंगा. किसी भी काम को करने में काफी परेशानी होगी. आप परिवार के सदस्यों की भूलने लगेगे, इसके साथ आप डिप्रेशन में रहने लगेंगे.

आपको बता दें कि इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है. अगर इस बीमारी के शुरूआत में ही डॉक्टर से सलाह लेकर इसका इलाज किया जाए तो आप इस बीमारी से बच सकते है.

Leave a comment