"अगर युवा भड़के तो बिगड़ जाएंगे देश के हालात...", AIMPLB अध्यक्ष का भड़काऊ बयान

AIMPLB Hate Speech: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान महंत यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद और कुरान को लेकर  टिप्पणी की थी।  जिसके बाद देशभर में माहौल गरमा गया है। कई जगहों पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अब इस मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी भड़काऊ बयान दिया है।  AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी असहनीय है।

AIMPLB का भड़काऊ बयान

AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की। उसने कहा कि यह लाखों मुसलमानों की भावनाओं को ठोस पहुंचाना है। यदि प्रतिक्रिया में युवा भड़क गए तो पूरे देश की शांति व्यवस्था गड़बड़ हो सकती है। इस्लाम की अवधारणा स्पष्ट है कि सभी धर्मों के जो पवित्र व्यक्तित्व हैं। चाहे हम उन पर विश्वास करते हो या न करते हो लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उनका सम्मान करें। उसने कहा कि इस्लाम एक खुदा है। उन्होंने कहा कि यह है धर्म, अकीदा और धर्म के मामले में वह सही मार्ग जिससे समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है। समाज के सभी वर्गों को जोड़ सकता है।

बेतुके बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए  

मौलाना रहमानी ने मुसलमानों से कहा कि यह एक बेतुके व्यक्ति का बयान है। आम देशवासियों की ऐसी सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज देशभक्त भाई हैं और पहले भी हो चुके हैं। जिन्होंने पैग़म्बर साहब की जीवनी लिखी है, जिन्होंने आपके सम्मान में नातिया कलाम कहा है। हमारे सामने गांधीजी की शिक्षाएं हैं, जिन्होंने आप के जीवन को आज की मानवता के लिए एक आदर्श कहा गया है।  इसलिए अगर कोई इस तरह की बेतुकी बातें करता है तो यह नहीं समझना चाहिए कि यह देश के सभी देशवासी भाइयों की यही सोच है।   

Leave a comment