ईरान-इजरायल जंग से होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया खतरा, भारत और चीन पर आ सकता है संकट

ईरान-इजरायल जंग से होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराया खतरा, भारत और चीन पर आ सकता है संकट

Strait of Hormuz: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिलाकर रख दिया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी थी। जो वैश्विक तेल और गैस व्यापार का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यदि यह जलमार्ग बंद होता है। तो भारत, चीन और कई अन्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है।
 
होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व
होर्मुज जलडमरूमध्य जो ईरान और ओमान के बीच स्थित है। दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल पारगमन मार्ग है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के अनुसार वैश्विक कच्चे तेल का लगभग 21% और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का बड़ा हिस्सा इस मार्ग से गुजरता है। भारत अपनी 85% से अधिक तेल आवश्यकताओं के लिए आयात पर निर्भर है। जिसमें सऊदी अरब, इराक और यूएई जैसे देशों से आपूर्ति इस जलमार्ग के माध्यम से होती है। इसी तरह चीन भी अपने तेल आयात के लिए इस रास्ते पर निर्भर है।
 
भारत और चीन पर प्रभाव
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी ने भारत और चीन में चिंता बढ़ा दी है। भारत का 50% LNG और तेल आयात इस मार्ग से होता है। जबकि चीन रूस के बाद ईरान से तेल आयात करता है। यदि यह मार्ग बंद होता है तो तेल और गैस की कीमतों में उछाल आएगा। जिससे भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं। इससे महंगाई बढ़ेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ेगा। चीन में भी ऊर्जा संकट गहरा हो सकता है। क्योंकि वहां की रिफाइनरियां वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में जुट गई हैं।
 
अन्य प्रभावित देश
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से जापान, दक्षिण कोरिया, और यूरोपीय देश जैसे जर्मनी और फ्रांस भी प्रभावित होंगे। जो इस मार्ग से तेल और गैस आयात करते हैं। ओपेक देशों जैसे सऊदी अरब, कुवैत और कतर के तेल और गैस निर्यात पर भी असर पड़ेगा। जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।
 
होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका होगा। भारत और चीन जैसे देशों को अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल वैकल्पिक रणनीतियों पर काम करना होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस तनाव को कम करने के लिए  प्रयास तेज करने की जरूरत है। ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रहे।

Leave a comment