"जब तक भगवान ने लिखा खेलूंगा"; जानें जसप्रीत बुमराह के गुस्से की वजह

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन बुमराह ने 5 विकेट लेकर न केवल भारत को 96 रनों की बढ़ोतरी दिलाई बल्कि अपने आलोचकों पर भी जमकर निशाना साधा। बुमराह का यह टिप्पणी-“जब तक भगवान ने लिखा है, तब तक खेलूंगा,” सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
आलोचकों पर बुमराह का गुस्सा
बुमराह ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी चोटों और करियर को लेकर उठने वाले सवालों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा “लोग हमेशा मेरे बारे में कुछ न कुछ कहते रहते हैं। पहले कहा गया कि मैं रणजी ट्रॉफी तक ही सीमित रहूंगा। फिर बोला गया कि मैं छह महीने या आठ महीने ही खेल पाऊंगा। लेकिन मैंने अपने आप पर भरोसा रखा और आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे करने के करीब हूं।” बुमराह ने यह भी कहा कि लोग अब भी उनके रिटायरमेंट की बात करते हैं। लेकिन वह इन बातों को नजरअंदाज करते हैं और तब तक खेलना चाहते हैं। जब तक उनकी किस्मत में लिखा है।
लीड्स टेस्ट में बुमराह का जलवा
हेडिंग्ले में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 5/83 के आंकड़े के साथ शानदार गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी ने भारत को पहली पारी में 6 रनों की बढ़त दिलाई। और फील्डिंग में हुई गलतियों जैसे कई कैच छूटने और नो-बॉल की समस्याओं ने बुमराह को काफी परेशान किया। खासकर दूसरे दिन के आखिरी ओवर में उनकी तीन नो-बॉल ने खुब चर्चा बटोरी जिसमें हैरी ब्रूक का विकेट भी नो-बॉल के कारण नहीं मिल सका।
चोट से वापसी और रिकॉर्ड्स
चोट के बाद वापसी करते हुए बुमराह ने कपिल देव के साथ विदेशी धरती पर 12 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बराबर किया। वह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज भी बने। बुमराह ने बताया कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर भी कई सवाल उठे। लेकिन मौने अपने तरीके से मेहनत जारी रखी।
बुमराह का यह बयान न केवल उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होते। भारत अब इस टेस्ट सीरीज में मजबूत स्थिति में है। और बुमराह की गेंदबाजी इसकी मेन कुंजी होगी।
Leave a comment