"कांग्रेस के माथे पर लिखा पाप कभी नहीं धुलेगा..." संविधान पर चर्चा के दौरान विपक्ष को पीएम मोदी ने दिया जवाब

PM Modi Speech In Parliament: संसद में संविधान पर चर्चा जारी है। एक तरफ आज राहुल गांधी ने संसद में सरकार को घेरा। तो दूसरी तरफ पीएम मोदी ने भी विपक्ष को तगड़ा जवाब दिया है। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने कहा कि देश का नागरिक हर कसौटी पर खड़ा उतरा है। भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला बैठी हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान और प्रतिनिधित्व की सराहन हर हिन्दूसतानी गर्व से करता है। हमारा देश बहुत तेज गती से विकास कर रहा है। देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि एकता जरूरी है। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था देश में विविधता है उसे एक एक होना चाहिए। जिससे देश में एकता की भावना स्थापित हो।

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोगों ने देश के संविधान पर प्रहार किया है। धारा 370देश की एकता में रुकावट थी। उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी को लेकर लंबी चर्चा हुई है लेकिन हमने एक कदम आगे बढाया। पीएम मोदी ने कहा कि गरीब अगर एक राज्य से दूसरे राज्य जाता था, तो उसे राशन नहीं मिला था। वन नेशन वन राशन के तहत अब मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से लोगों को फायदा हुआ है। पिछले सरकार के दौरान देश की बदनामी होती थी।                         

संविधान को नोच लिया गया थाः पीएम मोदी  

पीएम मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के माथे पर लिखा पाप कभी नहीं धुलेगा। देश को जेलखाना बना दिया गया। संविधान को नोचा गया था। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में संविधान यात्रा निकाली गई। संविधान के कारण मेरे जैसे लोग पीएम बने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के परिवार संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि देश पर एक परिवार ने 75 साल राज किया है। कांग्रेस परिवार की कुरीति निरंतर चल रही है। हर स्तर पर कांग्रेस ने संविधान को चुनौती दी है।                      
 

 

 

Leave a comment