
Person Committed Sucide: देशभर में चर्चित मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि 37 साल के एक शख्स की लाश अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे तेंदू के पेड़ पर लटकी मिली। मृतक युवक का नाम राम प्रसाद लोधी है। युवक एमपी के कटनी जिले का रहने वाला था। मृतक रविवार की रात से अपने घर से गायब था और परिजनों ने कैमूर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे उसने अपने पारिवारिक कलह का जिक्र किया। जिसमें उसने लिखा है मैं अपने जीवन को बालाजी को समर्पित करना चाहता हूं।
दो दिन से था लापता
बता दें कि मृतक राम प्रसाद के बेटे ने बताया की उसके पिता पहले एक सीमेंट कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने वह काम छोड़ दिया था। वह घर में ही एक किराने की दुकान चलाते थे। पिता जी काफी गुस्से करते थे। उनको बात-बात पर गुस्सा हुआ आता था। घर से निकलते वक्त भी वह झगड़ा करके ही निकले थे। बताया जा रहा है कि अपना मोबाइल और उपयोग करने वाली सभी जरूरत की चीजें घर पर ही छोड़ गए थे। पिछले तीन दिनों से परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे थे लेकिन, उनका कोई पता नही लग रहा था। वहीं, बुधवार यानी 2 अक्टूबर की सुबह बागेश्वर धाम से पुलिस का फोन आया और उन्होंने घटना की जानकारी दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मृतक राम प्रसाद लोधी के बेटे बबलू लोधी ने भी घटना के बार में बताया है। उसने कहा कि पुलिस को पिता जी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। रामप्रसाद लोधी के पास एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने तमाम पारिवारिक चीजों का जिक्र किया। उसमे लिखा है कि अब वह अपने जीवन को बालाजी को समर्पित करना चाहता है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है। सुसाइड नोट को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बागेश्वर धाम की चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने पंचनामा बनाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। यहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक राम प्रसाद लोधी की शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Leave a comment