Search KhabarFast

Press ESC to close

HP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 88.87 फीसदी छात्र हुए पास

HP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 88.87 फीसदी छात्र हुए पास

Himachal Pradesh Board of School Education ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इसके बाद रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट HPBOSE पर एक्टिव कर दिया गया। छात्र अब अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है। छात्र DigiLocker वेबसाइट या ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

88.87 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए सफल

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार, इस साल कुल 88.87 फीसदी छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। इस बार 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनका प्रतिशत 99.86 रहा।

दूसरे स्थान पर हैं अभिनव मेहता

दूसरे स्थान पर अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमान रहे। तीनों ने 698 अंक हासिल किए।वहीं तीसरे स्थान पर अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर रहीं, जिन्होंने 697 अंक प्राप्त किए। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले HPBOSE की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर भरना होगा। सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

बोर्ड ने की छात्रों से अपील

हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से कई छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने छात्रों से थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करने की अपील की है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। इसके जरिए छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Also read: दिल्ली से गोरखपुर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया आश्नासन; कहा - हर संभव मदद...

Assam Flood: असम सरकार 19 जुलाई से ऊपरी असम के शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों में आई अप्रत्याशित और असामान्य बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत, सहायता और पुनर्वास के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

‘रील के जमाने में Shortcut से बचें’, PM मोदी ने युवाओं को दिया गुरुमंत्र; कहा - धैर्य और संघर्ष ही असली रास्ता...

PM Modi on Youth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 अगस्त बुधवार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा युवाओं को प्रेरित कर सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast