How to Look Stylish in Sarees: अगर आप दिखना चाहते हैं स्टाइलिश, तो अपनाएं साड़ी के कुछ ऐसे लुक

How to Look Stylish in Sarees:  अगर आप दिखना चाहते हैं स्टाइलिश, तो अपनाएं साड़ी के कुछ ऐसे लुक

नई दिल्ली :अक्सर अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनना पंसद करती हैं. साड़ी एक ऐसी ड्रेस हैं जिसमें महिला बहुत ही खुबसूरत लगती हैं. और कुछ साड़ी के स्टाइल ऐसे होते है जो पुरानी व पारंपरिक शैलियों में से एक होते हैं. और कुछ आजकल के नए लुक व स्टाइल में दिखने वाली साड़िया जिनके साथ आप प्रयोग कर खुद को एक नया लुक दे सकती हैं. बता दें कि कुछ महिलाएं आज भी पुराने डिज़ाइन से साड़ी पहन कर थक चुकी है इसलिए उनके लिए ये कुछ अलग स्टाइल यूनिक होगा. जोकि आज हम आपकों ये बताएंगे कि किस तरह की साड़ी पहने जिससे आपको एक नया शाही लुक मिलेगा. और जो आप हर पार्टी शार्दी में भी कुछ अलग ही लुक अंदाज में दिखेगे.

साड़ी पहनने से पहले हमें यह देखना होगा कि किस तरह कि साड़ी पहन रहे हैं जैसे कि साड़ी पहनने के लिए साड़ी-कम-दुपट्टा स्टाइल एक बेहतरीन शैली है. इसके लिए हमें किस तरह का ब्लाउज पहनना होगा. लॉग दुपट्टा वाली साड़ी के साथ लंबे ब्रोकेड जैकेट ब्लाउज के साथ पहनें और साड़ी के पल्लू को दुपट्टे की तरह लपेटे. अगर इस स्टाइल में बनारसी साड़ी पहनी जाए, तो आपको इससे एक बेहद शानदार लुक मिलेगा. और बनारसी साड़ी के साथ आप कुछ अचछे झुमके पहने. जिससे आप और खुबसूरत दिखेंगे. बटरफ्लाई स्टाइल साड़ी जो बॉलीवुड स्टाइल के रूप में भी जाना जाता है. आप भी बटरफ्लाई स्टाइल साड़ी को अपनाएं जो आपको अलग ही लुक अंदाज में दिखेगे.

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी फैब्रिक की साड़ी को हाफ कैजुअल स्टाइल में लपेटना भी आपको अलग लुक देगा. इसे ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पहनें. इसे हर प्रकार के रंग के साथ पहनें बनारसी में हर रंग अपना अलग ही लुक देता है, और बनारसी साड़ी का फैंशन कभी भी नही जाता. बनारसी साड़ी को आप शार्दी व पार्टी में पहनें.

शिमरी और रिंकल्ड कपड़े की साड़ी 

ट्रेंड में आजकल शिमरी और रिंकल्ड कपड़े की साड़ी बहुत चल रही हैं शिमरी साड़ी में कपड़ों पर फ्लोरल और पीले, लाल या क्रीम रंग के बर्ड का प्रिंट परिधान की खूबसूरती और उभारता है. इंडिगो या नील व बैंगनी रंग फिर से फैशन में हैं. शिमरी साड़ी पहनी हुई बहुत ही अच्छी लगती हैं. शिमरी साड़ी अपने आप में अलग ही लुक देती हैं.

बंगाली साड़ी

बंगाली साड़ी को पहनना सबसे आसान होता है,  बंगाली स्टाइल बहुत ही खुबसूरत लगता हैं. बंगाली साड़ी पहनने के बाद काफी ग्रेसफुल लगते है और इसे संभालना बहुत ही आसान होता है. बंगाली साड़ी हैंडलूम और कॉटन की बॉर्डर में देखने को मिलती है. बंगाली साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन प्रिंट बहुत ही अच्छा लगता हैं यह बंगाली साड़ी अपने आप को बगालीं की पहचान देते हैं.

मराठी साड़ी

मराठी साड़ी महाराष्ट्र की पहचान हैं. मराठी स्टाइल अपने यूनिक तरीके की साड़ी के लिए काफी फेमस है। मराठी स्टाइल की साड़ी पहनने के लिए 9 हाथ की लम्बाई की साड़ी की जरूरत पड़ती है. इस साड़ी की खासियत ये है कि इसमें पेटीकोट पहनने की जरूरत नहीं पड़ती. मराठी साड़ी का लुक बहुत ही बेहद खुबसूरत हैं.

Leave a comment