गड्ढा, स्पीड या झपकी...कैसे हुआ पंत की कार का एक्सीडेंट? CM धामी ने दिया बड़ा बयान

गड्ढा, स्पीड या झपकी...कैसे हुआ पंत की कार का एक्सीडेंट? CM धामी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का हाल ही में कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। क्रिकेटर के हेल्थ अपडेट के मुताबिक, पंत अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद पंत ने बताया था कि उनका एक्सीडेंट झपकी आने की वजह से हुआ है। पंत के इस बयान ने बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर के एक्सीडेंट के पीछे दूसरी वजह बताई है।
 
क्या बोले CM धामी? 
 
दरअसल, क्रिकेटर के एक्सीडेंट के बाद देश में इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है कि आखिर इस हादसे के पीछे वजह क्या थी? इसके साथ ही इस हादसे को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे थे। लेकिन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अटकलों को विराम देते हुए कहा कि यह हादसा रास्ते में गड्ढा आने की वजह से हुआ और गड्ढे से बचने की वजह से ऋषभ की कार दुर्घटना का शिकार हुई। 
 
गौरतलब है कि 30 दिसंबर की सुबह ऋषभ पंत रुड़की में भयंकर कार हादसे का शिकार हो गए थे। जहां एक तरफ इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर रूप से कई जगह चोटें आई। तो वहीं डॉक्टरों के मुताबिक पंत की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें कम से कम 3 महीने से 6 महीने तक मैदान में उतरने के लिए मना किया है। हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है, जो देश में उनके फैंस के लिए खुशी की बात है।

Leave a comment