Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kal Ka Rashifal: मीन, वृषभ, मिथुन राशि वालों को बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kal Ka Rashifal: मीन, वृषभ, मिथुन राशि वालों को बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 11 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कर्क राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा फायदा हो सकता है। मेष और कन्या राशि वाले जाकों के लिए भी धन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है नौकरी और वर्कप्लेस अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आय में वृद्धि होगी। बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

मेष राशि (Aries)

मेष जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र और कारोबार में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कोई नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभराशि के जातकों के लिए दिन कुछ थकान भरा रह सकता है। किसी भी विषय पर फैसला लेने से पहले उसके दूरगामी परिणाम पर अच्छे से विचार करे, तो ही जाकर कोई फैसला लें। किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से परहेज करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जिस काम को हाथ में लें उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करें। रिजल्ट आपके पक्ष में होंगे। भविष्य के लिए योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। पैसों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। पैसों के मामले में हर किसी पर आसानी से भरोसा न करें। किसी को उधार देने में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। मन शांत रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

Also read: Ram Navami 2026: आज इस शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम की पूजा करने से मिलेगा विशेष फल. जानें सबकुछ

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही प्रमोशन का भी योग है। लेकिन वाणी पर थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है। वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों खत्म होगी। पुराना दोस्तों से मुलाकात होगी। सेहत पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर दोपहर बाद किसी गाड़ी और मशीनरी का इस्तेमाल करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से किसी कार्य को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। इनकम के नए स्रोत मिलने का योग है। सभी के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कारोबार से जुड़े कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में वृद्धि होगी। लंबे समय से नया घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से भरपूर साथ मिलेगा। लेकिन आज के दिन सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशान्त रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। किसी दोस्त की मदद से आपकी इनकम में वृद्धि होगी। फालतू के वाद-विवाद में पड़ने से बचें, वरना मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बनते-बनते कार्य रुक सकते हैं। घर में भाईयों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशिवाले जातकों के लिए आजका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आज सारा दिन काम में व्यस्त रहेंगे। थोड़ी थकान हो सकती है। अगर आप किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं तो आजआपके पद में उन्नति के योग बन रहे हैं। आज के दिन समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को आज कोई नया प्रपोजल मिल सकता है।व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म होगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें किसी से वाद विवाद होने की भी संभावना है। अगर आजके दिन कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।  नौकरीपेशा से जुड़े लोग काम के मामले में लंबी यात्रा कर सकते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है। मेहनत करने से अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घुमने जानें का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी बाहर वाले लोगों की बातों में आकर अपनों पर संदेह ना करें रिश्तों में दरार उत्पन्न हो सकती है। व्यापार को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें हाथ या कमर दर्द से संबंधित कोई बड़ी समस्या हो सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आजका दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या में भी सुधार होगा। पुराने अटके हुए काम आज पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़ें मामले आज आपके पक्ष में आ सकते हैं। आज मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगढ़ सकता है जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आजके दिन कार्य में मन लगेगा लेकिन किसी बात को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से मन संतुष्ट रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेने वाला है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। समाज और आपके परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आज कोई व्यापार को खोलना चाहते तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। धन में बढ़ोतरी होगी। पुराने विवाद खत्म होंगे। आज आपको कोई भारी दायित्व मिल सकता है।  इगर कोई घर मकान को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 26 May 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए खास दिन, यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 26 May 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज का दिन यानि 25 मई 2026 मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। मंगल देव मेष राशि में गोचर कर रूचक राजयोग बना रहे हैं, जबकि चंद्रमा हस्त नक्षत्र से कन्या राशि की ओर बढ़ रहा है।

Bakrid 2026: भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, यहां जानें कैसे और क्यों मनाया जाता हैं ईद-उल-अजहा का त्योहार

बकरीद यानी ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है, जिसे कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में भारत में बकरीद कब मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। इस खास मौके पर लोग नमाज अदा करते हैं और हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं।

Aaj Ka Rashifal: गंगा दशहरा पर बने शुभ योग, कई राशियों की चमकेगी किस्मत

सोमवार, 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast