HOROSCOPE TODAY 20 AUGUST 2023: इन 5 राशियों को होगा धन का लाभ, जानें आज के दिन क्या कहती है आपकी किस्मत

HOROSCOPE TODAY 20 AUGUST 2023: इन 5 राशियों को होगा धन का लाभ, जानें आज के दिन क्या कहती है आपकी किस्मत

Horoscope Today 20August 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 20अगस्त 2023, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन तुला राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी और वर्कप्लेस पर आपके बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे आय में वृद्धि होगी। बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-

मेष राशि (Aries)

आज पूरे दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। लेकिन पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बेहतर होगा कि विचार-विमर्श करके ही किसी फैसले पर पहुंचे, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों के लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आप पर खर्चों का बोझ कुछ ज्यादा रहेगा। इसकी वजह से कुछ तनाव होने की संभावना है। कारोबार के लिहाज से आज का दिन लाभदायक रहेगा। खासकर पार्टनरशिप बिजनेस में शामिल कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। आज के दिन आपको हर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही लंबे समय से परिवार में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेहतर होगा कि अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। आज के दिन आप हर काम समय पर पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन फालतू के वाद-विवाद में न पड़ें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य से जुड़े मामले को लेकर यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। इसकी वजह से आप काफी थकान महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर का योग बन रहा है। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को आज के दिन थोड़ा संयम से काम लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

पैसों के लिहाज से सिंह राशि के जातकों का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वाणी में कंट्रोल रखें। किसी के प्रति कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में तनाव होने की संभावना है। कारोबारियों के लिए आज का दिन जरा मुश्किल भरा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उसपर अच्छे से विचार करें। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य से भरपूर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का सहयोग और सम्मान मिलेगा। आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर के दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। निवेश के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन अतिउत्साही होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कारोबार में तरक्की होगी। आजके दिन आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। माता या घर में कोई आज आपको पैसे दे सकता है जिससे धन प्राप्ती का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दोस्तों और परिवार के बीच शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। आज का दिन आय में वृद्धि के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकते हैं। कारोबार के लिहाज से आज आपको परिश्रम करना पड़ सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन बढ़ते खर्चों से मन अशांत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले जातकों आज अपने मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई लिखाई में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम भरा रहने वाला है। आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। सेहत से परेशान होने से आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कारण अनियोजित खर्च में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन शांत रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके काम से अधिकारी खुश नजर आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले जातकों आज आपका मन किसी बात को लेकर अशान्त रह सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहेंने की जरूरत है। आज का दिन आपके रहन-सहन के लिहाज से कष्टमय हो सकता हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने आपको धैर्यशील बनाने की जरूरत है। परिवार में बच्चों की सेहत को लेकर परेशानी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपका काम आपके मन-मुताबिक होगा। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा होने की संभावना है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे आपका मन लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। खुद को शांत बनाये रखेंगे तो अनेक तरह के अनुभव आपको मिलेंगे।

Leave a comment