Horoscope Today 09 October 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज मिथुन राशि के जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों को विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से जुड़ा रह सकता है। बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसानदायक हो सकता है। शिक्षा से जुड़ी समस्या पिता के सामने रख सकते हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को करियर में चल रही परेशानियों का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। धन से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुकी योजना दोबारा शुरू होगी, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच का लाभ मिलेगा। अपनी वाणी और व्यवहार से वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। नए काम की शुरुआत करना लाभदायक रह सकता है। निवेश से जुड़ी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों से नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। हालांकि संतान पक्ष से थोड़ी निराशा हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए व्यापारिक मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी डील को अंतिम रूप देने में अड़चन आ सकती है। सिरदर्द, बदन दर्द और थकान जैसी परेशानियां काम पर असर डाल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जरूरी कामों को प्राथमिकता दें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धन से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ जरूरी काम पूरा होने के योग हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी पर विशेष ध्यान देना होगा। समय को इधर-उधर की गतिविधियों में गंवाने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अहंकार में आकर किसी से अपशब्द कहने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। लंबे समय से अटकी व्यापारिक डील आज फाइनल हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार में माता की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं लंबे समय से रुके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने का लाभ मिल सकता है और पदोन्नति के योग बन सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के सामने धन से जुड़ी परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की आलोचना के कारण तनाव बढ़ सकता है। विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा, वरना वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों में उत्साह रहेगा और कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश घूमने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने का अवसर मिले तो जरूर मदद करें।