
Rapper Honey Singh: हनी सिंह पर संकटों का बादल हटने का नाम नहीं ले रहा । काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से हनी सिंह सुर्खियों में बने हुए थे । इसके बाद वह अब कानूनी दांवपेंच में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हनी पर मारपीट और किडनैपिंग का आरोप लगा है। सिंगर के ऊपर मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नाम के व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज की है। उन्होंने हनी के ऊपर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। खबरों की माने तो ये पैसे की लेन-देन से संबंधित मामला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ने मुंबई में फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट ऑर्गनाइज किया था। इसी कार्यक्रम में हनी परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन पैसों की गड़बड़ी के कारण विवेक ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया था। इसके बाद हनी और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप किया और मारपीट भी की। विवेक ने कहा कि हनी और उनके साथियों ने मुझे मुंबई के सहार के एक होटल में बंदी बनाकर रखा, यहीं उन्होंने मेरे साथ मारपीट भी की। विवेक ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि अभी तक हनी का इस मामले में किसी तरह से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बताते चलें, हाल ही में सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का लेटेस्ट एल्बम 'हनी 3.0' रिलीज हुआ है। इसके अलावा 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी हनी सिंह का गाना है।
Leave a comment