
नई दिल्ली: सभी के दिलों की धड़कन यो यो हनी सिंह या फिर ये बोले पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर से म्यूजिक इंडस्ट्रीमें धूम मचाने के लिए आ रहे है। बता दें कि हनी सिंह फिलहाल आईफामें धूम मचा रहे हैं अपने गानों के साथ अपने लुक्स को लेकर रैपर चर्चाओं में हैं। आईफा 2022 का आयोजन अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड में हो रहे हैं, जहां बॉलीवुड सितारों को जमावड़ा देखा जा रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड फंक्शन के लिए पहुंचे हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर स्टार्स के वीडियोज और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान एक वीडियो हनी सिंह का जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें रैपर एआर रहमान के पैरों पर नतमस्तकहोते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आईफा नाइट के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं।इन्ही में से एक वीडियो रैपर यो यो हनी सिंह का वायरल हो रहा है, जिसमें वह परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रही हैं। तभी वह स्टेज से नीचे उतरे और सामने बैठे कंपोजर, सिंगर और सॉन्गराइटर एआर रहमान के सामने घुटनों के बल बैठकर नतमस्तक हो जाते है।
इसी दौरान एआर रहमान लगातार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह उठे नहीं, बाद में जब एआर रहमान सीट से खड़े हो गए और हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथ चूम लिया। हनी सिंह की परफॉर्मेंस का ये हिस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस वीडियों पर काफी प्यार दिखा रहे है और king is back के कमेंट कर रहे है। इसके अलावा हनी सिंह का एक ओर फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वह गोल्ड की लिजार्ड गले में पहने दिखाई दे रहे है। इस फोटो में हनी सिंह ने फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ काफी कूल सनग्लासेस लगा रखे थे।
इवेंट में हनी सिंह और सलमान खान की ट्यूनिंग भी काफी अटेंशन सीकिंग रही है। सलमान और हनी काफी वॉर्म ट्यूनिंग शेयर करते दिखे है। साथ ही हनी सिंह लंबे वक्त तक बॉलीवुड में छाए रहे। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी के साथ हुई अनबन को लेकर सुर्खियों में थे। दोनों अब तलाक लेना चाह रहे हैं। लंबे वक्स से उनकी कोई नया गाना नहीं आया है, लेकिन अब खबर है कि जल्द वह नए गानों से धूम मचाने वाले हैं।
Leave a comment