HOLLYWOOD: कोई रोज जाता है इस्कॉन, तो किसी को गीता में है विश्वास, हॉलीवुड भी है सनातन धर्म से प्रभावित

HOLLYWOOD: कोई रोज जाता है इस्कॉन, तो किसी को गीता में है विश्वास, हॉलीवुड भी है सनातन धर्म से प्रभावित

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे देश हैं। जहां पर समुदाय के बीच अक्सर विवाद की खबरें आती रहती हैं। पिछले कुछ साल से हमारे देश में भी हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बहस का सिलसिला जारी है। लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि दुनिया का सबसे पुराना सनातन धर्म कई विदेशी नागरिकों को भी आकर्षित करता है। कई वैज्ञानिक भी गीता के ज्ञान को सच मानते हैं।

विदशों से जो कोई भी हमारे देश की ज़मीन पर कदम रखता है, उसे यहां की सभ्यता और संस्कृति से प्यार हो जाता है। यही वजह है कि हजारों लोग यहां सनातन धर्म और हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को देखने और महसूस करने आते हैं और उनसे जुड़ जाते हैं। बहरहाल, यहां हम आपको कुछ हॉलीवुड स्टार्स को लेकर बात कर रहे है। जो हिंदू धर्म में विश्वास करते हैं। ये बात इन स्टार्स ने खुद कई मौकों पर बयां की है।

आइए, जानते हैं कौन-कौन से हैं ऐसे सिलेब्रिटीज

वैसे तो यह लिस्ट लंबी है लेकिन इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विल स्मिथ का आता है। विल स्मिथ भारत आए तो उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। जिनमें वह इस्कॉन मंदिर में पूजा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान विल ने आध्यात्मिक गुरु सदगुरु से भी मुलाकात की। वैसे विल स्मिथ ऐसे पहले हॉलिवुड सिलेब्रिटी नहीं हैं जो हिंदू धर्म में विश्वास रखते हों। पहले भी कई सिलेब्स ने भारतीय सभ्यता और हिंदू धर्म में अपनी आस्था जताई है।

सिल्वेस्टर स्टेलॉन जब भारत में फिल्म 'रैंबो' से मशहूर हुए हॉलिवुड स्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन की हिंदू धर्म के नजदीक आने की अलग ही कहानी है। दरअसल सिलवेस्टर के बेटे का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें अपने आसपास बेटे की भटकती आत्मा महसूस होने लगी। इसके बाद एक पुजारी ने उन्हें 'पिंड दान' करने की सलाह दी। इसके बाद सिलवेस्टर का पूरा परिवार हरिद्वार के पास पिंडदान करने के लिए आया। तभी से सिलवेस्टर हिंदू धर्म में विश्वास करने लगे।

हॉलिवुड ऐक्टर ह्यू जैकमैन भी हिंदू धर्म मानते हैं। वह कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि हिंदू धर्म का रहस्यवाद उन्हें आकर्षित करता था। इसके बाद उन्होंने उपनिषद और भगवत गीता पढ़ना शुरू किया। जन्म से क्रिस्चन ह्यू जैकमैन का कहना है कि वह सभी धर्मों का मिला-जुला स्वरूप फॉलो करते हैं। जैकमैन की शादी की रिंग पर भी संस्कृत में 'ॐ परमार मैनामर' लिखा है। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर माइली साइरस हिंदू धर्म में यकीन करती हैं। हिंदू धर्म के सानिध्य में आकर माइली साइरस ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था और वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं। उन्हें जानवरों से बेहद लगाव है। उन्होंने अपनी कलाई पर ओम का टैटू भी बनावाया है।

हॉलीवुड के आयरन-मैन स्टार रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने भले ही बौद्ध धर्म अपना लिया है, लेकिन वह श्रीकृष्ण से अधिक प्रभावित हैं। उनका जन्म यहूदी परिवार में हुआ था लेकिन अब वह कृष्ण में आस्था रखते हैं। वह इस्कॉन फॉलोवर हैं और खुद को को ‘जुबू’ कहते है। रॉबर्ट योग और प्राणायाम में भी दिलचस्पी रखते हैं। इसी वजह से जूनियर ने भी पूरी तरह से शाकाहारी भोजन खाने का निर्णय लिया है।

 

Leave a comment