Holika Dahan 2024: होली दहन के दिन करें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत

Holika Dahan 2024: होली दहन के दिन करें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत

Holika Dahan 2024: फाल्गुन का महीना हिंदू कैलेंडर में साल का आखिरी महीना होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर रंगो का त्योहार होली मनाई जाता है। रंग वाली होली के एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है। बता दें, इस बार 25 मार्च 2024को होली मनाई जाएगी। 25 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आप कुछ ज्योतिषीय उपाय आजमाकर फिजूल के खर्चों और आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में...

आर्थिक तंगी से बचने के लिए

अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चहाते हैं तो होलिका दहन की रात को ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

रुके हुए काम बनाने के लिए

अगर आपके कोई भी जरूरी काम मेंरुकावटों का सामने कर रहे हैं तो होलिका दहन की रात कौड़ी और गोमती चक्र अपने ऊपर से सात बार उतारकर होलिका की आग अर्पित कर दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से आपकी समस्या दूर हो सकती है।

कारोबर में लाभ के लिए

अगर आपके कारोबर में नुकसान हो रहा है और नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो आप चाहें होलिका दहन के दिन शिवलिंग पर 21 गोमती चक्र अर्पित करें। इस खास उपाय से आपका कारोबर चलने लगेगा।

नकारात्मक उर्जा दूर करने के लिए

घर से उतारे गए टोटके और शरीर के उबटन को होलिका की आग में जलाना बेहद शुभ माना जाता है। यह उपास करने से आपके घर की सभी नकारात्मक उर्जा दूर हो जाएंगी और सकारात्मक शक्तियां का वास होगा। होलिका दहन के दिन घर और दुकान की नजर उतारकर भी इसे होलिका की आग में जला देना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की में आ रही सभी रुकावटें दूर होती हैं।

Leave a comment