Holi with Zodiyac colors: अपनी राशि के अनुरूप करें शुभ रंगों का इस्तेमाल, पहले से भी खास होगी इस बार की होली

Holi with Zodiyac colors:  अपनी राशि के अनुरूप करें शुभ रंगों का इस्तेमाल,  पहले से भी खास होगी इस बार की होली

जीवन में रंगों के महत्व से हम सभी परिचित हैं, सोचिये अगर रंग न हों तो हमारी दुनिया कितनी बेरंग दिखेगी. रंगों से खेलना किसे अच्छा नहीं लगता. वैसे तो प्रकृति ने चारों तरफ बिखरी हर चीज़ को कोई न कोई रंग जरूर दिया है और हम हर चीज को एक विशिष्ट रंग से पहचानते हैं लेकिन जब यही रंग अपनी पूर्ण अवस्था में हमारे सामने आते हैं तब हम उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रहते, और हमारे देश में तो होली ऐसा ही त्योहार है जो रंगों में सराबोर होने का हमको मौका देता है.

रंगों के बारे में सभी की अपनी पसंद हो सकती है. लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी राशियों के अनुरूपरंग हमारे लिए शुभ होते हैं. ज्योतिष के अनुसार, हर राशि का एक रंग होता है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव छोड़ता है। तो आइये इस होली को हम कैसे रंगों से सराबोर होकर अपने आप को और अधिक शुभ फलदायक बना सकते हैं.

मेष राशि की बात करें तो गुलाबी रंग इनके लिए ख़ास शुभ होता है वैसे होली पर गुलाल का यह सबसे ख़ास रंग होता है. वृषभ राशि के लिए क्रीम और पीला रंग होली को और विशेष बना देगा. मिथुन राशि के लोग हरे और पीले रंग का प्रयोग कर सकते है. पीला रंग तो वैसे भी धार्मिक अनुष्ठानों का सबसे प्रमुख रंग होता है, इसके साथ ही हरा रंग भी होली पर आईएएस राशि के लोग उड़ा सकते हैं.

उत्साह का प्रतीक लाल रंग कर्क राशि वालों के लिए तो केसरिया रंग सिंह राशि वालों को ख़ास ख़ुशी का अनुभव प्रदान करेगा.

कन्या राशि वालों के लिए हरे और नीले रंग का प्रयोग विशेष है तो तुला राशि वाले गुलाबी रंग इस बार जरूर उड़ाएं. वृश्चिक राशि के लोग लाल और केसरिया को जमकर उड़ाएं जो आपकी होली को और अधिक खुशनुमा बना देगा. धनु राशि वाले पीले और मकर राशि वाले नील रंग से लोगों का स्वागत करें.

कुम्भ वाले हरा और पीला साथ ही मीन राशि वाले हरा और पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो इस बार इन रंगों में खुद को रंग दीजिये और देखिये कि इस बार कि होली आपके लिए पहले से कहीं अधिक शानदार रहेगी.

Leave a comment