Holi 2024: होली के बाद जिद्दी रंग उतरने का नहीं ले रहे नाम, तो आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Holi 2024: होली के बाद जिद्दी रंग उतरने का नहीं ले रहे नाम, तो आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Holi 2024: होलीका त्योहार आने वाला है। इस बार 25 मार्च को रंगो की होली खेली जाएगी। होली खेलना सबके बेहद पसंद होता है। लेकिन असली मुसीबत तो होली खेलने के बाद सामने आती है। क्योंकि पक्के रंग त्वाचा पर चढ़ जाते हैं और स्किन से रंग को छुड़ा पाना मुश्किल हो जाता है।इसके साथ इन रंगो के साथ कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी स्किन पर नजर आने लग जाते हैं। अगर आप भी होली के बाद ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में जो इस मामले में मददगार हो सकते हैं।
 
केले का पैक
रंग को छुड़ाने के लिए केले का पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केले को मैश करइसमे नींबू का रस मिला लें। उसके बाद त्वाचा पर लगाकर कछ समय के लिए छोड़ दें। जब यह पैक सूखने लगे, तब हलका सा गुलाबजल लगाकर  रगड़े। ऐसा करने सेरंग जल्दी साफ हो जाएगा और त्वाचा में नमी भी बनी रहेगी।
 
बेसन का स्क्रब
अगर आप होली के बाद रंग को छुड़ाने चाहते हैं तोबेसन का स्क्रब काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।स्क्रब बनाने के लिए बेसन में मलाई मिक्स करें और नींबू का रस डालें। उसके बाद पैक को लगाकर स्क्रब करें। फिर चेहरे धो लें। यह स्क्रब दो बार करें। यह पैक रंग छुड़ाने के साथ चेहरे पर नमी भी देता है।
 
गेंहू के आटे के चोकर
नेचुरल स्क्रब के तौर पर आप गेंहू के आटे के चोकर को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।आप आटे के चोकर में दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे हलके हाथों से चेहरे पर मसाज करें। थोड़ी देर बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे लाल रंग बहुत आसानी से छूट जाएगा।  
 
मसूर के दाल का पेस्ट
रंग को छुड़ाने के लिए मसूर की दाल और चने की दाल को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में दूध और गुलाबजल मिलाएं। उसके बाद हाथों से मसलकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके रंग साफ हो जाएगा और चेहरे पर निखार भी आएगा

Leave a comment