Himachal: 8 वर्षीय इस बच्चे की कला से आश्चर्य में लोग! 187 सेकंड में बता देता हैं 195 देशों के नाम

Himachal: 8 वर्षीय इस बच्चे की कला से आश्चर्य में लोग! 187 सेकंड में बता देता हैं 195 देशों के नाम

बिलासपुर: हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में एक 8 साल के सक्षम भारद्वाज ने सभी देशों के झंडों को देखकर देश का नाम बताकर सभी अचंभित कर दिया हैं। सक्षम ने 187 सेकंड में 195 देशों के झंडों को देखकर देश का नाम बता चुका है। यह नहीं साथ में खाली मानचित्र पर भी एशिया और यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ कई और देशों और राजधानियों को भी पहचान लेते हैं। सक्षम भारद्वाज के पिता डा. नरेश भारद्वाज ने कहा कि सक्षम तीसरी कक्षा में एल्पाइन पब्लिक स्कूल झांसी, उत्तर प्रदेश में पढ़ता है।

नन्ही उम्र में सक्षम की हैरत अंगेज स्मरण शक्ति ये भी साबित करती है कि बच्चे काफी हद तक परिवार से ही सीख लेते हैं। सक्षम भारद्वाज ने बड़े भाई शिवांश भारद्वाज को देखकर यह कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। भारद्वाज दसवीं कक्षा में पढ़ता है। शिवांश का शौक सभी देशों का मैप देखना था और उसे देखते-देखते सक्षम ने यह कर दिखाया। डॉ. नरेश भारद्वाज केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान झांसी, उत्तर प्रदेश में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं और माता सुषमा शर्मा रानी लक्ष्मीबाई एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी झांसी में सेवाएं दे रही है।

इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी जानकारी हासिल करना एक बहुत बड़ी बात है। इस नन्हें बच्चे ने सभी को आश्चर्य में डाला हुआ है। बहुत ही चंचल स्वभाव के सक्षम भारद्वाज विश्व में यह कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सक्षम की इस उपलब्धि से सभी रिश्तेदारों और इलाकावासियों के बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। स्वजन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश व भारत देश के लिए यह गर्व की बात है।

Leave a comment