Himachal Police Alert: भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट, DGP ने किया कई थानों का दौरा

Himachal Police Alert: भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट, DGP ने किया कई थानों का दौरा

नूरपुर: भारत पाक सीमा पर तनाव के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट पर है. प्रदेश के पुलिस मुखिया संजय कुंडू ने सीमांत क्षेत्र से लगते कई थानों का औचक निरीक्षण किया. DGP ने कहा कि थाना इंदौरा और थाना डमटाल के औचक निरीक्षण के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सीमांत क्षेत्रों में कई लोग जो बाहर से अवैध रूप में यहां रहकर नशे का कारोबार कर रहे हैं. उनकी संपत्ति की फ्रीजिंग वित्तीय स्थिति की जांच पर कार्य चल रहा है.

DGPने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों और सरकारी एजेंसियों से सामंजस्य स्थापित कर नशे के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया जाएगा और अगले 6-7माह में ही इसके परिणाम जल्द ही जनता को देखने में मिलेंगे. इसके अतिरिक्त पुलिस जवानों के भवन निर्माण के लिए 350करोड़ रुपए का प्रस्ताव वित्त आयोग से राशि दिए जाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. DGPका कहना है कि नशे के काले धंधे पर चोट करने के लिए थोड़ी मात्रा में भी नशा तस्कर के पकड़े जाने पर जमानत नहीं मिलेगी. ऐसा करने से नशे के काले कारोबार पर जल्दी नकेल कसी जाएगी.

वहीं, पुलिस मुखिया ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को प्रस्ताव भेजा गया है, यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है तो कमर्शियल मात्रा से नीचे के आरोपी को जमानत मिलने से निश्चित रूप से पुलिस के प्रयास को सफल होंगे. इस दौरान विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की विधायक रीता  धीमान ने  डीजीपी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया उनके साथ डीआईजी नॉर्टन रेंज संतोष पटियाल, एसपी विमुक्त रंजन, डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया,इंदौरा थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान, सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर रमेश वैंस समेत अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे.

Leave a comment