
हिमाचल: हिमाचल सरकार ने शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. हिमाचल में अब बच्चे कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे. सरकार के निर्देश पर राज्य सहकारी बैंक ने स्मार्ट फोन खरीदने के लिए आसान किश्तों में ऋण सुविधा शुरू की है. बैंको में अभिभावकों लंबी लाइनें लगी है. इस से पूर्व गरीब लोगों के बच्चों को बिना स्मार्टफोन और लैपटॉप के ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल था.
बता दे कि कोरोना महामारी के दौरान हिमाचल प्रदेश के दूर दराज ग्रामीण गरीब बच्चों की पढ़ाई बिना स्मार्ट फोन की कमी के कारण प्रभावित हो रही थी. गाँव में कई गरीब ऐसे थे जिन के पास एंड्रायड फोन नहीं थे लेकिन, सभी स्कूलों ने बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर दी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. बता दे कि, हिमाचल सरकार ने प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से एंड्रायड मोबाईल के लिए के लिए आसान किश्तों में ऋण की व्यवस्था की है. अब बच्चों को स्मार्टफोन क्रय और लैपटॉप के लिए आसान किश्तों में ऋण की व्यवस्था कर दी है. ऋण पाने की लिए छात्र का किसी स्कूल में इनरोलमेंट होना आवश्यक है. बैंक प्रबंधकों का कहना है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए गरीब तबके के लोग लगातार आगे आ रहे है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही थी. किसी के पास मोबाईल है किसी के पास नहीं. ऐसे में बहुत सी समस्या सामने आ रही थी. छात्रों का कहना है कि यह सरकार का बेहद ही सराहनीय कदम है. इससे हर बच्चे को शिक्षा मिलेगी और कोरोना के फैलने से भी रोका जाएगा. एंड्रायड मोबाइल के लिए 25हजार का ऋण आसान किश्तों में दिया जा रहा है. बच्चे का खाता खोलकर ऋण प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
Leave a comment