
Benefits Of Meditation: आज 21 दिसंबर को पूरी दुनिया में विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज संयुक्त राष्ट्र में भी पहली बार 'वर्ल्ड मेडिटेशन डे' मनाया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष फिलेमोन यांग, अवर महासचिव अतुल खरे के साथ आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 600 से अधिक उत्साही प्रतिभागियों को एक विशेष ध्यान सत्र भी दिया।
बता दें, श्री श्री रविशंकर कई बरसों से ध्यान को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने 180 से अधिक देशों में ध्यान (मेडिटेशन) के महत्व को समझाया। इस दौरान 80 करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ा। UN के इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि कुछ दशकों पहले जब वह दुनियाभर में ध्यान और योग सिखाने के लिए यात्रा करते थे। तो बहुत से लोग इसे 'अजीब और वर्जित' मानते थे।
मेडिटेशन करने के फायदे
ध्यान लगाना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे मन-मस्तिष्क को शांति और सुकून मिलता है। ध्यान ना सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि शारीरिक रूप से भी इसके फायदे मिलते हैं। तो आज विश्व ध्यान दिवस के दिन जानते है कि ध्यान लगाने (Meditation) से सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।
तनाव को करें दूर
ध्यान लगाने पर तनाव कम होने में मदद मिलती है। क्योंकि तनाव एक ऐसी समस्या है जो ना सिर्फ मानसिक तौर पर प्रभावित करती है बल्कि इससे शरीर को भी नुकसान पहुंचते हैं। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती है। जैसे - बालों का झड़ना और पेट की समस्या। ऐसे में मेडिटेशन के माध्यम से तनाव को कम किया जा सकता है।
एंजायटी को करें कंट्रोल
मेडिटेशन करने से एंजायटी कम होती है। एंजायटी (Anxiety) एक ऐसी समस्या है जो लोगों को दूसरों से दूर कर देती है। किसी बात को लगातार सोचते रहना और घबराहट होना एंजाइटी के लक्षण है। ऐसे में जिन लोगों को एंजायटी की दिक्कत है, वे माइंडफुलनेस प्रैक्टिस कर सकते हैं।
खुद को बेहतर तरीके से समझने में करता है मदद
अगर आप भी खुद को हमेशा किसी ना किसी उलझन में, खोया हुआ महसूस करते हैं तो मेडिटेशन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खुद को और बेहतर तरीके से समझने और सेल्फ अवेयरनेस बढ़ाने के लिए ध्यान लगाया जा सकता है। इससे बुरे ख्याल दूर रहते हैं और सकारात्मकता बढ़ती है।
अच्छी नींद के लिए हैं असरदार
नींद संबंधी दिक्कतें भी मेडिटेशन के माध्यम से बेहतर हो सकती हैं। माइंडफुलनेस बेस्ड मेडिटेशन की जाए तो इससे रिलैक्स्ड महसूस होता है। जो लोग ध्यान लगाते हैं (मेडिटेशन) करते हैं उनकी स्लीप साइकिल बेहतर होने लगती है। टेंशन कम होती है। शरीर रिलैक्स्ड महसूस होता है और चैन की नींद लेने में मदद मिलती है।
Leave a comment