
Health Tips: देश भर में मूसलाधार बारिश ने लोगों की जिंदगियां अस्त व्यस्त कर दी है। इस मौसम में इन दिनों एक समस्या जो काफी बढ़ गई है वो है आंखों का इंफेक्शन जिसे आई फ्लू बी कहते हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में भारी बारिश की वजह से आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसके लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बारिश के मौसम में आई फ्लू से बचाव और छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं।
शहद
शहद आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के संक्रमण को ठीक करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 2चम्मच शहद मिला लें। अब इस पानी से आंखों को धोएं। ऐसा करने से आंखों में दर्द और जलन से भी राहत मिल सकती है।
तुलसी
तुलसी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। आंखों में जलन या दर्द की समस्या में भी तुलसी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप तुलसी के पत्तों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इस पानी से आंखों को धोएं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा।
हल्दी
आई फ्लू से बचाव के लिए हल्दी का इस्तेमाल भी एक प्रभावी घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो कई प्रकार के संकम्रणों को दूर करने में मदद करते हैं। आंखों के इंफेक्शन से बचाव के लिए आप गुनगुने पानी में एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब इस पानी में कॉटन पैड को भिगोएं और इससे अपनी आंखों को पोंछें। इससे आंखों के आसपास मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी और संक्रमण से बचाव में मदद मिलेगी।
मानसून में आई फ्लू की समस्या से बचने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या समस्या है, तो इनका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Leave a comment