
Health Tips: वैसे तो अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर आदि पाए जाते हैं। अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती है।जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं वैसे ही अनार के भी हैं। ज्यादा अनार खाने से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।साथ ही साथ ज्यादा अनार का सेवन फायदे के बजाए शरीर को कई तरह के नुकसान भी दें सकता हैं। हम आपको बताएंगे अनार से होने वाले नुकसान के बारे में
खांसी
ज्यादा अनार खाने से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि अनार की तासीर काफी ठंडी होती है और ये इंफेक्शन को भी बढ़ाता है। ऐसे में इसके सेवन से खांसी की समस्या बढ़ सकती है। खांसी होने पर अनार का सेवन हरगिज न करें।
कब्ज
ज्यादा अनार खाने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि इसके बीज ठीक से पचते नहीं है। जिस कारण इसको खाने से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है। उन्हें भी ज्यादा अनार खाने से बचना चाहिए क्योंकि ठंडी तासीर की वजह से ये आसानी पचता नहीं है।
ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। उन लोगों को अनार खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की गति को धीमा भी कर देता है। अनार में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर में ली जानी वाली दवाई के साथ रिएक्ट भी कर सकते हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोग अनार के सेवन से बचना चाहिए ।
स्किन एलर्जी
स्किन एलर्जी से संबंधित लोगों को अनार के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि अनार के सेवन से चेहरे पर लाल चकत्ते की समस्या हो सकती है। जिससे चेहरा खराब हो सकता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा अनार नहीं खाना चाहिए।
लिवर डैमेज
अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं इसके ज्यादा सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो सकती है। जिससे डायरिया, ब्लोटिंग, लिवर डैमेज और ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा अनार न खाएं।
Leave a comment