HEALTHY HEART TIPS: दिल को स्वस्थ रखने के लिए करें इन सुपरफूड्स सेवन, दिल की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

HEALTHY HEART TIPS: दिल को स्वस्थ रखने के लिए करें इन सुपरफूड्स सेवन, दिल की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Health Tips: कोविड के बाद और खान में परिवर्तन के वजह से देश में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। हेल्थएक्सचेंज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक , हार्ट डिजीज के रिस्क को आप कुछ खान पान मे बदलाव को अपनाकर कम कर सकते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए उन सुपरफूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आवश्यक विटामिंस और मिनरल्स हों।आपको बताएंगे उन चीजों के बारे में जिसका सेवन कर के आप अपने दिल को स्वस्थ्य रख सकते हैं।

बादाम

बादाम कई तरह के न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह विटामिन और खनिजों का भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। बादाम, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो हार्ट डिजीज के होने के रिस्क को कम कर सकते हैं। बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नॉर्मल रहता है।

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3एस हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जिन्हें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर कहा जाता है। वास्तव में, दिन में एक मुट्ठी अखरोट आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और दिल की धमनियों में होने वाले सूजन से बचा सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन अक्सर लोग कम करते हैं, लेकिन यह दिल के लिए बहुत ही हेल्दी फल है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट इसमें काफी अधिक मात्रा में होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ही हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। इसमें पोटैशियम भी होता है, जो हेल्दी हार्ट के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है।

ब्रोकोली और गाजर

ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जियों के अंदर आता है। इसके अलावा, केले, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट, पत्ता गोभी भी खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इन सभी सब्जियों में हाई फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हृदय रोग को रोकने में मदद कर सकते हैं। एक कप ब्रोकली आपकी रोजाना की पोटैशियम की जरूरतों का लगभग 5%पूरा कर सकती है। गाजर भी खूब खाएं, क्योंकि इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड का सेवन आप सुबह नाश्ते के रूप में कर सकते हैं जो आपके स्वस्थ हृदय के लिए जरूरी आहार माना जाता है। दरअसल फ्लैक्स सीड में ओमेगा 3 एसेंशियल फैटी एसिड पाया जाता है जिसे एक गुड फैट की श्रेणी में गिनते हैं। डॉक्टरों इसे हृदय के लिए लाभकारी प्रभाव देने वाला आहार बताते हैं। वहीं, इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड सीधे तौर पर दिल के लिए एक गुणकारी पोषक तत्व है जिसके कारण आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके हृदय संबंधी बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं।

 

 

Leave a comment