Search KhabarFast

Press ESC to close

सागर में जहरीली शराब का कहर, 9 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

सागर में जहरीली शराब का कहर, 9 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बंडा तहसील क्षेत्र के बराज गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार और रविवार के बीच की है। मृतकों में ज्यादातर लोग बराज गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 9 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। एसपी अनुराग सुजानिया समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

छह शराब दुकानें सील

घटना के बाद एहतियात के तौर पर क्षेत्र की छह मदिरा दुकानों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने इन दुकानों से शराब के सैंपल लेने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि लोगों ने किस शराब का सेवन किया था और उसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी या नहीं।

बीमार लोगों की जांच जारी

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने पिछले 24 से 48 घंटे में शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द, बुखार या किसी अन्य तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सिविल अस्पताल में जांच कराएं।

दो गांवों में मेडिकल टीम कर रही स्क्रीनिंग

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बीमार हैं और उनका सिविल अस्पताल में इलाज व जांच चल रही है। आसपास के दो गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजकर लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर जांच कराने में देरी न करें।

जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह

प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। शराब के सैंपल और अन्य जरूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UGC NET में प्रगति श्योराण का शानदार प्रदर्शन, 99.95 परसेंटाइल के साथ हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक

भिवानी के गांव जेवली की रहने वाली प्रगति श्योराण ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर UGC NET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह की बेटी प्रगति ने बिजनेस मैनेजमेंट विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है।

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश का दौर, अलकनंदा-मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब; प्रशासन का अलर्ट जारी

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। रुद्रप्रयाग कस्बे और जिले के अन्य पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है और आसमान घने बादलों से ढका हुआ है। तो वहीं, बारिश की वजह से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में जल प्रवाह बढ़ गया है और चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है, जिसके चलते अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast