Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: यमुनानगर में पुलिस पर फायरिंग कर भागा बदमाश, पुल से कूदते ही टूटी टांग, नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार

HARYANA NEWS: यमुनानगर में पुलिस पर फायरिंग कर भागा बदमाश, पुल से कूदते ही टूटी टांग, नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार

Yamunanagar Encounter: हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है।

अपराध शाखा-1यमुनानगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण पुत्र राजबीर, निवासी खेड़ा मोहल्ला जगाधरी, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कानड़ी रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा कानड़ी रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया।

आरोपी के पास पिस्टल बरामद

आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था। घायल आरोपी को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। मौके पर थाना छप्पर पुलिस भी पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast