Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: सीएम सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा महिला आयोग ने नियुक्त किया अपना ब्रांड एंबेसडर

HARYANA NEWS: सीएम सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा महिला आयोग ने नियुक्त किया अपना ब्रांड एंबेसडर

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा ने मुलाकात की।  इस दौरान  हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड-A ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर पर भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा का स्वागत किया। 

हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने शेफाली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि शेफाली ने ना केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। शेफाली पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।  शेफाली वर्मा ने परिवार सहित हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में खेलों का रोल मॉडल हरियाणा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया।

शेफाली वर्मा हमारे राज्य की सुपरस्टार है- रेणु भाटिया  

हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शैफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा हुई।इस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा, "शेफाली वर्मा हमारे राज्य की सुपरस्टार है। हम चाहते हैं कि वे साल 2026 की महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनें। हमारा जो युवाओं के लिए संदेश है उसमें जागरूकता आए...युवा नशे की ओर जाकर अपना भविष्य खराब कर रहा है। इसके लिए युवाओं को जागरूक करना हमारा मिशन है।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast