Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में अस्पताल से फरार हुआ एनकाउंटर में घायल बदमाश, 4 जिलों में वारदातों में था वांटेड

Haryana: हरियाणा में अस्पताल से फरार हुआ एनकाउंटर में घायल बदमाश, 4 जिलों में वारदातों में था वांटेड

Haryana News: हरियाणा के करनाल में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एनकाउंटर में घायल होकर अस्पताल में भर्ती किया गया एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के खरड़ निवासी गुरजीत सिंह को 25 मई को सीआईए-1 टीम ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके टांग के पास गोली लगी थी, जिसके बाद उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड में रखा गया था, जहां उसकी निगरानी के लिए चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

पुलिस योजना के मुताबिक इलाज पूरा होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह 28-29 मई की रात अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेडशीट ओढ़कर वार्ड से निकलने की रणनीति अपनाई और आसानी से बाहर निकल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तड़के करीब 4 बजे पुलिस की ओर से संपर्क कर फुटेज मांगी गई थी।

गौरतलब है कि फरार आरोपी गुरजीत सिंह पर तरावड़ी पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और पलवल जिलों में हुई पेट्रोल पंप लूट की पांच वारदातों में भी वांछित था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast