
Delhi Pollution: हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अब तक हार के कारणों का पता नहीं लगा पाई है जबकि कांग्रेस में हार के कारणों को लेकर प्रदेश और केंद्र नेतृत्व पर दो जांच कमेटी बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस अपनी हार का कारण अब तक EVM में बीजेपी सरकार द्वारा गड़बड़ी को बता रही है। वहीं शीतकालीन विधान सभा सत्र में कांग्रेस के द्वारा EVM में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।
EVM में गड़बड़ी से कांग्रेस अपनी हार मान रही है लेकिन कांग्रेस के सीनियर और पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा ने कांग्रेस की हार के कारणों को लेकर अपनी पार्टी और नेताओं को आड़े हाथों ले रहे है।सुभाष बत्रा ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण EVM में गड़बड़ी तो रहा ही मगर कांग्रेस के कारण कांग्रेस का जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन नहीं बनना है 17साल से कांग्रेस का जिला स्तर पर संगठन नहीं बना है फूलचंद मुलाना, अशोक तंवर,कुमारी शैलेजा,उदयभान के कार्यकाल में संगठन नहीं बन पाया है। जिसका जिम्मेदार पार्टी की ही बड़े नेता है।
कांग्रेस में गुटबाजी भी हो रही है- सुभाष बत्रा
सुभाष बत्रा ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी भी रही है बड़े नेता एक साथ नहीं आए एक बड़ी हार की वजह गुटबाजी भी है। चुनाव के समय जातीय समीकरण भी हार का कारण है। बीजेपी ने जातीय समीकरण बैठाने में कामयाब रही वे एक सूत्रीय नीति पर चले जाट और नॉन जाट की राजनीति करने में सफल रहे। कांग्रेस को बीजेपी की काट उसी की तरह से जातीय समीकरण बैठा कर चलाना होगा। कांग्रेस को नॉन जाट के हाथ में कमान देनी होगी। तालमेल नहीं बैठाना रहा। कांग्रेस में बदलाव नहीं हुआ तो अगले बीस साल तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकती। 17साल से दलित प्रदेश अध्यक्ष रहे है मगर दलित वोट कांग्रेस के खाते में नहीं आए।
Leave a comment