Search KhabarFast

Press ESC to close

Sonipat Crime: बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, गली में पड़ा मिला शव

Sonipat Crime: बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, गली में पड़ा मिला शव

Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़ौली में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की देर रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सुबह परिजन जब बुजुर्ग को उठाने पहुंचे तो हत्या का पता लगा। जिस पर मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया।

सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना प्रभारी व सीआईए-2 प्रभारी अपनी टीमों के साथ गांव में पहुंचे। साथ ही एसीपी विपिन कादियान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों ने फिलहाल किसी पर संदेह नहीं जताया है।

गांव बड़ौली निवासी महेंद्र (65) वीरवार रात को घर के बाहर चौपाल के पास चारपाई डालकर सो गए थे। महेंद्र अक्सर घर के बरामदे या बाहर ही सोते थे। खासकर गर्मी का मौसम आते ही वह चारपाई घर के बाहर डाल लेते थे। वीरवार रात भी वह बाहर सोए थे। महेंद्र ही सुबह उठकर अपने पशुओं का दूध दोहते थे। शुक्रवार को जब वह सुबह नहीं उठे तो परिजन उन्हें उठाने के लिए पहुंचे। तब परिजनों ने देखा कि उनके पेट में धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई है। जिस पर परिजनों ने शोर मचा दिया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

सूचना के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत व सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी विपिन कादियान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि बुजुर्ग के पेट में चाकू से वार किए गए हैं। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast