Sonipat Blast: सोनीपत में अवैध पटाखा फैक्टी में हुआ ब्लास्ट, 3 की मौत, सात घायल

Sonipat Blast: सोनीपत में अवैध पटाखा फैक्टी में हुआ ब्लास्ट, 3 की मौत, सात घायल

Sonipat Blast: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव रिढाऊ में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अवैध रूप से चल रही एक पटाखे फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव का रहने वाला वेद नाम का शख्स अपने ही घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चला रहा था। घटना के फैक्टी मालिक मौके से फरार चल रहा था। वारदात की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग, पुलिस के आला अधिकारी और एफ एस एल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर शवों को घर से बाहर निकाला। मृतकों के शरीर आग में बुरी तरह से झुलस गए थे। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रहा है।

 

Leave a comment