Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापसी के बाद अशोक तंवर का बड़ा दावा, कहा- इस बार कांग्रेस होगी 75 पार

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापसी के बाद अशोक तंवर का बड़ा दावा, कहा- इस बार कांग्रेस होगी 75 पार

Haryana Election 2024: हरियाणा के सिरसा से पूर्व सांसद और कांग्रेस में घर वापसी कर चुके कांग्रेस नेता डॉ अशोक तंवर ने आज सिरसा के बूथ नंबर 28 पर अपना वोट डाला। वोट करते समय उनके सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया भी मौजूद रहे। इस मौके पर डॉक्टर अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 10 साल के शासन में बीजेपी ने लोगों की भावनाओं की कदर नहीं की और कोई विकास नहीं करवाया। डॉ अशोक तंवर ने दावा किया कि इस बार हाथ बदलेगा हालात का नारा सही होगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

डॉ अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो लोगों के मुद्दे थे उनका हल करने में सरकार नाकाम रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की भावनाओं के अनुसार काम नहीं कर सकी जिसको देखते हुए इस बार प्रदेश में हालात बदलने वाले हैं अशोक तंवर ने कहा कि इस बार प्रदेश में हाथ बदलेगा हालत उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल प्रदेश में दिख रहा है उससे यही लगता है कि जो नारा बीजेपी का 75पार का था। इस बार कांग्रेस 75पार करने वाली है। वहीं डॉक्टर अशोक तंवर ने कांग्रेस में घर वापसी के सवाल पर कहा कि वह तो अपने लोगों के बीच संघर्ष करते रहे हैं।

सीएम पद को लेकर बोले अशोक तंवर

अशोक तंवर ने कहा कि बाहर से तो सब हरा-हरा दिखता है लेकिन अंदर जाकर सिस्टम का पता चलता है वही अशोक तंवर ने कहा कि दूसरी जगह जाकर भी उनका सिस्टम समझने का मौका मिला जो आगे प्रदेश और देश की बेहतरीन के लिए काम आएगा। प्रदेश में दलित मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि दलित सेंटर स्टेज पर है और बहुत से लोगों के मन में यह भी है कि वह हमें भी प्रदेश में मौका मिले। डॉ अशोक तंवर ने कहा कि बाकी फैसला आलाकमान और विधायक ही लेते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सही समय पर सही फैसला लेती है यही मैं कहना चाहता हूं।

Leave a comment