Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: शाहाबाद में दुष्यंत चौटाला, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा- जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती

HARYANA NEWS: शाहाबाद में दुष्यंत चौटाला, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, कहा-  जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती

HARYANA NEWS: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कुरुक्षेत्र की शाहाबाद विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित हुई रैली को सफल बनाने पर आभार प्रकट किया।  

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के सभी छह प्रकोष्ठों (सेल) का हल्का स्तर पर पूर्ण गठन जनवरी माह तक हल्का कार्यकारी के साथ पूरा किया जाए। इसके बाद कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रैली का धन्यवाद किया जा रहा है और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पार्टी की ओर से दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही आम जनता के बीच जाकर प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करने, कार्यकर्ताओं के घर-घर झंडा अभियान चलाने जैसे कार्यक्रमों को अगले एक महीने में तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून व्यवस्था पर दुष्यंत चौटाला ने उठाए सवाल

दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। उन्होंने डबवाली में चार साल की बच्ची के साथ हुई घटना, एमडीयू में बुलेट प्रूफ गाड़ी से छात्रों को कुचलने के प्रयास और कैथल के पुंडरी में दो व्यापारियों की गोली मारकर हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की “लॉ लेसनेस” प्रदेश में पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बंसीलाल के कार्यकाल में भी कठिन परिस्थितियां थीं, लेकिन तब कानून व्यवस्था को नियंत्रित किया गया था, जबकि आज सरकार की मंशा में ही कमी नजर आती है। मुख्यमंत्री बयान तो देते हैं, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। मनरेगा को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को समाप्त नहीं किया है, फिर राज्य सरकार ने इसे लेकर पत्र क्यों जारी किया। इससे गरीबों का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों को योजनाओं का लाभ देने के बजाय उनके अधिकारों का हनन कर रही है।

बाढ़ के दौरान खराब हुई फसलों के मुआवजे पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने खुद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और अगले दिन मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे, लेकिन अब सारा दोष पटवारियों पर डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर सर्वे ठीक से नहीं कराया। वहीं मारकंडा नदी को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक नदी के बांधों की मरम्मत और माइनिंग नहीं होगी, तब तक हर साल इसी तरह की समस्या बनी रहेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को एक साल का “फ्री पास” दे रखा है। सरकार के सवा साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सवा परियोजना पर भी काम नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि जब इस क्षेत्र में जेजेपी का विधायक था, तब पंचायती राज से जुड़े कार्य और सड़कों का निर्माण कराया गया था। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि क्या वे यमुनानगर जाने वाले रास्तों को ठीक करवा पाए हैं या नहीं।

सीएम नायब सैनी पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन क्या प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरी है? क्या अपराधियों पर कोई सख्त कार्रवाई हुई है? उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जबकि गृह मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

AAP के सभी आरोपों का जवाब राघव चड्ढा ने दिया, कहा- घायल हूं, इसलिए घातक...

Raghav Chaddha Lashehs Out On AAP:राघव चड्ढा और आम आदमी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। 3 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। अब राघव चड्ढा ने वीडियो नोट जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast