Search KhabarFast

Press ESC to close

सट्टेबाजी के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की संपत्ति जब्त

सट्टेबाजी के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की संपत्ति जब्त

ED Action: सट्टेबाजी से जुड़े पीएमएलए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय क्रिकेटर समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। ED ने 1xBet मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में नई अस्थायी अटैचमेंट की कार्रवाई की। जिनकी संपत्तियां अटैच की गई हैं उनमें शामिल हैं युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजरा और नेहा शर्मा, मिमी चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद शामिल हैं। वहीं, अंकुश हजरा बांग्ला फिल्मों के अभिनेता हैं।

कितनी संपत्ति हुई अटैच?

किसकी कितनी संपत्ति अटैच हुई उसमें युवराज सिंह 2.5 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा: 8.26 लाख रुपये, उर्वशी रौतेला 2.02 करोड़ रुपये, सोनू सूद 1 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती 59 लाख रुपये, अंकुश हजरा 47.20 लाख रुपये और नेहा शर्मा 1.26 करोड़ रुपये जब्त की गई है।

कंपनी ने किया दावा

ये जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है, जिन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है। इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है।

ED पहले भी कर चुकी कार्रवाई

वहीं, इस कार्रवाई में ED ने कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की है। इससे पहले इस मामले में ईडी ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये की संपत्तियां और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। अब तक 1xBet मामले में ईडी ने कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुका है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast