Haryana Elections 2024: ‘यह हमारा विषय नहीं है’ राम रहीम की परोल पर बोले सीएम सैनी

Haryana Elections 2024: ‘यह हमारा विषय नहीं है’  राम रहीम की परोल पर बोले सीएम सैनी

Haryana Elections 2024: हरियाणा के समालखा विधानसभा क्षेत्र के बापौली खंड में भाजपा पार्टी की ऐतिहासिक रैली हुई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर भड़ाना को समर्थन दिया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह बड़ौली ने जनसभा को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह भड़ाना के पक्ष में वोट की अपील की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में एक तरफ माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रज भूमि से हरियाणा के लोगों संदेश दिया है उन्होंने कहा कि एक तरफ माहौल भारतीय जनता पार्टी का है भारतीय जनता पार्टी सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 तारीख को जो परिणाम आएगा तो भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए योजना बनाती है।उन्होंने कहा कि 8 तारीख के बाद हरियाणा में एक तरफ विकास होगा।  हरियाणा कांग्रेस के बयान की प्रदेश में बदलाव होगा मुख्यमंत्री ने  बोलते हुए कहा की  कांग्रेस में बदलाव हो रहा है जो एक मंच पर खड़े नहीं हो सकते और फोटो नहीं लगा सकते वही बदलाव होगा अभी तो राहुल बाबा हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से घूमने के लिए आए हैं।

राम रहीम की परोल पर बोले सीएम सैनी

राम रहीम को परोल देने पर और धर्म सिंह छोकर को हाई कोर्ट द्वारा सरेंडर करने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा विषय नहीं है।मुख्यमंत्री ने बापौली में हुई ऐतिहासिक रैली पर कहा कि इस ऐतिहासिक रैली ने  साबित कर दिया है कि मनमोहन भड़ाना की एक तरफ जीत हो रही है।

हरियाणा में सरकार बनेगी- मोहन सिंह बडोली

वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह बडोली ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का स्वभाव व जनता का फैसला है की हरियाणा प्रदेश की जनता मन बना चुकी है जिस पार्टी की केंद्र में सरकार होती है इस पार्टी की हरियाणा में सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है उसी प्रकार हरियाणा की जनता इतिहास रचना का काम करेगी।

Leave a comment