
Ram Rahim: सिरसा डेरे के प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम के अनुयायियों के लिए राहत भरी खबरसमाने आई है। एक बार फिर राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिल गई। बता दें कि राम रहीम दो साध्वियों के साथ रेप और हत्या में सजा मिलने पर 2017 से सजा काट रहे है। पहले भी कई बार राम रहीम को फरलो दी गई है।
राम रहीम आज सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गए। राम रहीम को एक बार फिर चुनाव से पहले 21दिन की फरलो दी गई है।फरलो मिलने के बाद राम रहीम के साथ एक गाड़ी में हनीप्रीत के अलावा ड्राइवर राजा और सीपी अरोड़ा, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर प्रीतम, एडवोकेट हर्ष अरोड़ा और डॉक्टर पीआर नैन थे। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से यूपी ले जाया गया है।
जनवरी में मिली थी 50 दिन की पैरोल
आपको बता दें कि 2017 में एक साध्वी के साथ दुष्कर्म के मामले राम रहीम को सजा सुनाई गई थी। उसके बाद उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। जिसके बाद वह रोहतक के सुनारिया जेल में बंद है। पिछली बार 19 जनवरी को राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल दी गई थी, उस समय उन्होंने यूपी के बरनावा आश्रम में अपना ठिकना बनाया था।
Leave a comment