‘दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा वह हरियाणा का ही होगा’ भूपेंद्र हुड्डा ने सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

‘दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा वह हरियाणा का ही होगा’  भूपेंद्र हुड्डा ने सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

Bhupinder Hooda Press Conference in Rohtak: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने  निकाय चुनाव को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार ने यह चुनाव मजबूरी में कराए हैं। इनकी चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देरी से चुनाव हो रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि जहां पर पिछली योजना में भाजपा के मेयर बने वहीं पर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे द्वारा करवाए गए कामों को भी संभाल नहीं पाई। भाजपा चुनाव में सरकारी तंत्र का प्रयोग कर रही हैं। यह सरकार तो घिरी पड़ी है इनको घेरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जनता जीत दिलवाएंगी।हम फिर से विकास के काम करेंगे।

जल्द जारी होगा घोषणा पत्र

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जल्द घोषणा पत्र जारी होगा। सभी नगर निगम के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी को हवा हवाई सरकार है। उनके सारे वायदे भी हवा हवाई है।100दिन में कुछ नहीं किया गया। वीवीपैट पर चुनाव का ना होना उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की है। चुनाव बैलट पेपर पर होनी चाहिए थे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री को हुड्डा ने दी बधाई

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी भूपेंद्र हुड्डा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह भी हरियाणा से हैं और इससे पहले मुख्यमंत्री भी हरियाणा से ही थे, दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा वह हरियाणा का ही होगा, क्योंकि तीन तरफ से हरियाणा ने दिल्ली को घेर रखा है।

Leave a comment