रोहतक रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने मारी महिला को गोली, 2003 से चल रहा था प्रेम प्रंसग

रोहतक रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने मारी महिला को गोली, 2003 से चल रहा था प्रेम प्रंसग

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म दो पर अचानक एक शख्स ने एक महिला को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह शख्स उसके पास ही खड़ा रहा। जैसे ही महिला को गोली लगी उसके बाद वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। घायल महिला को तुरंत रोहतक पीजीआई इलाज के लिए भेजा गया।

महिला की पहचान मुस्कान उर्फ पिंकी निवासी जुलाना जींद जिला के रूप में हुई जबकि आरोपी का नाम वजीर गांव लाजवाना जिला जींद के रूप में हुई है।घायल मुस्कान और आरोपी वजीर का 2003से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों काफी रिलेशन में थे। आज किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हुई तो आरोपी वजीर ने अपनी लाइसेंसी दो नाली डोगा बंदूक से कमर में गोली मार दी।

महिला और युवक में चल रहा प्रेम प्रसंग

घटना की जीआरपी थाना प्रभारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों प्रेम प्रसंग था दिनों 2003से रिलेशन में थे। बीती शाम सात बजकर पचास मिनट पर रोहतक जिले के प्लेटफॉर्म पर मुस्कान उर्फ पिंकी को गोली मारी है। जिसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है उसके अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जाएगा अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों जींद जिले के रहने वाले है दोनों एक ट्रेन से आते जाते है।

 

Leave a comment