Haryana News: रेवाड़ी में महिला की सरिया से पीटकर हत्या, लूटपाट की आशंका

Haryana News: रेवाड़ी में महिला की सरिया से पीटकर हत्या, लूटपाट की आशंका

Haryana Newsहरियाणा के रेवाड़ी में गांव मसीत में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त घर में अकेली थीं। उनका बेटा अर्जुन पठानकोट में बीएससी नर्सिंग का छात्र है, जबकि पति चित्तौड़गढ़ में नौकरी करता है।

अर्जुन ने बताया कि 18 जून की सुबह उसने मां को कई बार कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। संदेह होने पर उसने पड़ोसी अजय को घर जाकर देखने के लिए कहा। जब अजय घर पहुंचा तो सुनीता फर्श पर मृत पड़ी मिलीं और पास में खून से सना एक सरिया भी पड़ा था। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला, अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए थे, और महिला के गहने भी गायब थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लूटपाट के इरादे से घर में घुसकर हत्या की है। सिर पर गहरी चोटों से हमला किया गया था और खून फर्श पर सूखा हुआ मिला, जिससे लगता है कि वारदात रात को ही हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस 

सूचना मिलने पर जाटूसाना थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बेटी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a comment