
Haryana Election 2024: हरियाणा के रतिया में सांसद अनुराग ठाकुक बोस्वाल गांव में बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो बाइकों के और काफिले के साथ ट्रैक्टर पर रैली स्थल तक पहुंचे। सांसद अनुराग ठाकुर का लोगों ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सुनीता दुग्गल के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला किया।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बेहूदा बयान के बाद आप खुद अंदाजा लगाइए। कांग्रेस पार्टी कैसी है और उनके नेता कैसे है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार नौकरियों की बोली लगती थी, जमकर भ्रष्टाचार होता था। पत्रकारों द्वारा अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा मे भी सरकार बन सकती है। इस पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंगेरीलाल सपने देख रही है। कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार वाला है।
सुनीता दुग्गल के पक्ष में अनुराग ठाकुर ने किया प्रचार
हरियाणा में भाजपा ही सरकार बनाएगी सुनीता दुग्गल के पक्ष में अनुराग ठाकुर ने कहा के लोकसभा मे सांसद होते हुए सुनीता दग्गल इस एरिया की आवाज को प्रमुखता से उठती थी आप एक बार यहां से जाता दे बाकी काम बीजेपी कर देगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने संबोधित किया और लोगों से वोटो की अपील की अपने संबोधन में सुनीता दुग्गल ने कहाकी जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी रतिया से नशा थोड़ी दूर कर युवाओं को बचाना और सेक्टर का संपूर्ण विकास करवाना।
Leave a comment