Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रतिया के वेयर हाउस में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 3–4 दिन पुराना बताया जा रहा शव

HARYANA NEWS: रतिया के वेयर हाउस में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 3–4 दिन पुराना बताया जा रहा शव

HARYANA NEWS: हरियाणा में रतिया क्षेत्र के एक वेयर हाउस में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को मामले का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और सड़ने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही थी।पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्राइवेट स्कूलों पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता ने दी निरीक्षण की चेतावनी

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते खर्च को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि अब किसी भी स्कूल में कभी भी अचानक निरीक्षण किया जा सकता है।

थर-थर कांप जाएगा पाकिस्तान...अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO तैयार, सरकार की मंजूरी का इंतजार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने अग्नि-6 बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला पूरी तरह सरकार पर निर्भर है।

हवाई किराया मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हवाई किराए में अचानक बढ़ोतरी और उतार-चढ़ाव के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार अब तक अपना हलफनामा दाखिल नहीं कर पाई है, जबकि उसे पहले ही कई बार समय दिया जा चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast