
नई दिल्ली: हरियाणा-पंजाब की सीमा शंभू बॉर्डर से आज एक फिर किसान दिल्ली कूच करेंगे। आज शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे। वहीं, पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई।
एक तरफ जहां किसान दिल्ली कूच कर करने के लिए तैयार हैं, वहीं इनको रोकने के लिए पुलिस ने भी अपनी तैयारी पुरी कर ली है सुरक्षा के लिहाज से शंभू बॉर्डर के आसपास के गांवों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद किया जा सकता है। बता दें कि किसानों बार दिल्ली कूच करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस दौरान छोड़े गए आंसू गैस के गोलों की चपेट में आने से कई किसान घायल हुए थे।
'जत्था' 12 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होगा- किसान नेता
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, " विरोध प्रदर्शन 307वें दिन में प्रवेश कर गया है और 101 किसानों का हमारा तीसरा 'जत्था' 12 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना होगा। पूरा देश इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री इसे दूरी बनाए हुए हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। सरकारी एजेंसियां यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही हैं कि 'मोर्चा' जीत न पाए।
दस फरवरी से शंभू बार्डर पर डटे हैं किसान
बता दें कि फसलों की एमएसपी पर खरीद सहित अन्य की मांग को लेकर दस फरवरी से शंभू बार्डर पर डटे हैं। इस दौरान कई बार किसानों ने अंबाला में प्रवेश करते हुए दिल्ली कूच की कोशिश की, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए।
Leave a comment