Search KhabarFast

Press ESC to close

Faridabad News: ‘हत्यारा’ लिखी टी-शर्ट और स्कूटी पर ‘420’ लिखवाकर घूमने वाला युवक को पुलिस ने पकड़ा

Faridabad News: ‘हत्यारा’ लिखी टी-शर्ट और स्कूटी पर ‘420’ लिखवाकर घूमने वाला युवक को पुलिस ने पकड़ा

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक अपनी टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में ‘हत्यारा’ लिखा हुआ और इलेक्ट्रिक स्कूटी की नंबर प्लेट की जगह ‘420’ लिखा हुआ लगाकर सड़कों पर घूमता हुआ दिखाई दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल बन रहा था। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर डबुआ थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डबुआ थाना प्रभारी रणधीर सिंह की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए युवक की पहचान की और आज बुधवार को डबुआ मार्केट से उसे पकड़ लिया। पकड़ा युवक की पहचान लखन निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक पेशे से मीट की दुकान चलाता है। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मीट का काम करता है और मुर्गा काटने का काम होने के कारण उसने मार्केट से ‘हत्यारा’ नाम की टी-शर्ट खरीदी थी। उसे यह टी-शर्ट पहनने में कोई गलत बात नहीं लगी, इसलिए वह इसे अक्सर पहनकर दुकान या मार्केट चला जाता था। वहीं जब पुलिस ने स्कूटी पर ‘420’ लिखने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसकी स्कूटी इलेक्ट्रिक स्कूटी है, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगाई जाती। इसलिए उसने मज़े के तौर पर ‘420’ नंबर खुद लिखवा लिया, क्योंकि उसे यह नंबर पसंद था और “स्टाइलिश” लगता था। उसने यह भी बताया कि स्कूटी पर ‘मॉन्स्टर’ के स्टिकर भी उसी ने लगवाए थे।

कई लोगों ने दी थी सूचना 

थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई लोगों ने फोन करके सूचना दी थी कि मार्केट में एक युवक ‘हत्यारा’ लिखी टी-शर्ट और स्कूटी पर ‘420’ लिखवाकर घूम रहा है, जिससे आसपास के लोगों और बच्चों में डर का माहौल बन गया था। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने युवक की पहचान की और उसे डबुआ मार्केट से पकड़कर थाने लेकर आई।

युवक ने मानी अपनी गलती 

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि युवक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपनी गलती कबूल की है और कहा है कि वह अब ऐसी टी-शर्ट नहीं पहनेगा और अपनी स्कूटी से ‘420’ का निशान भी हटा देगा। रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि समाज में यह संदेश जाए कि इस तरह की हरकतें करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर डर फैलाने, कानून और व्यवस्था को प्रभावित करने या समाज में गलत संदेश देने वाली कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डबुआ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast