Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में खूनी झड़प, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो गंभीर रुप घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में खूनी झड़प, चाकू मारकर युवक की हत्या, दो गंभीर रुप घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी स्थित चाचा-भतीजा चौक पर बकरीद की रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में जुनैद नामक युवक की मौत हो गई, जबकि मेहताब और सोहेब गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शहर की विद्यानंद कॉलोनी स्थित चाचा-भतीजा चौक पर बकरीद की रात पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में जुनैद नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि मेहताब और सोहेब गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार जुनैद अपने दोस्तों के साथ छोटी मस्जिद की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक बाइक और दुकान से निकलकर आए और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जुनैद की पीठ और अन्य युवकों के पेट में चाकू मारे। घायल मेहताब ने बताया कि एक आरोपी का नाम सुनील है, जबकि बाकी युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।

घायल सोहेब ने बताया कि वह जुनैद और इंतजार के साथ अपनी बुआ के घर जा रहा था। चाचा-भतीजा चौक पर मेहताब मिलने के दौरान अचानक चार युवक पहुंचे और जुनैद पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर अन्य युवकों पर भी हमला किया गया। सोहेब ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान हो सकती है।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह : डीएसपी

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने बताया कि यह मामला थाना चांदनी बाग क्षेत्र का है। दोनों पक्षों के युवकों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और बकरीद की रात फिर से झगड़ा हो गया, जो चाकूबाजी में बदल गया। उन्होंने बताया कि मृतक दूसरी कॉलोनी का रहने वाला था और अपने दोस्तों से मिलने विद्यानंद कॉलोनी आया हुआ था।

डीएसपी के अनुसार, हमले में मृतक के दो दोस्तों को भी चाकू लगे हैं। पुलिस ने एक नामजद समेत चार-पांच युवकों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना का ईद से कोई संबंध नहीं है, बल्कि यह पुरानी रंजिश का मामला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast