HARYANA: रूम हीटर गिरने से लगी स्पा सेंटर में आग, दम घुटने से युवक की मौत

HARYANA: रूम हीटर गिरने से लगी स्पा सेंटर में आग, दम घुटने से युवक की मौत

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में अंसल सुशांत सिटी में रूम हीटर सोफे पर गिरने से सपा सेंटर में आग लग गई।जिसके कारण अंदर सो रहे कर्मचारी की दम घुटने से  की मौत गई। दुकानदारों ने सपा मालिक और पुलिस को  सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया।

पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना सब इंस्पेक्टर जगबीर ने बताया कि  गांव कुराड निवासी जॉनी(22) पिछले 2 माह से अंसल सुशांत सिटी स्थित गोल्डन ग्लो में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि वह रात को रूम हीटर चलाकर सोया था।हीटर सोफे के पास रखा हुआ था।जिस वजह से सोफे में आग लग गई और पूरे सपा में धुंआ फैल गया। जगबीर ने बताया कि जिससे युवक का दम घुटने लगा तो युवक की मौत हो गई।

मृतक युवक का चचेरा भाई व मामा हुकम सिंह ने बताया कि वह दो माह से काम करता था। जॉनी नशा भी करता था।उसने मंगलवार रात भी नशा किया। उन्होंने बताया कि नशे में धुत होने की वजह से आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सका। उन्होंने सुबह देखा तो उसके शरीर का आधा हिस्सा बेड पर पड़ा था और आधा शव जमीन पर था।

बता दें कि अंसल स्थित गोल्डन सपा सेंटर में सुबह साढ़े 8 बजे हादसा हुआ था। स्थानीय दुकानदारो ने आग बुझाई। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

Leave a comment