
Dharmendra Pradhan In Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में भाजपा कार्यकारिणी की पहली बैठक शुरू हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधानने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में हरियाणा का चुनाव होने वाला है। हरियाणा के योगदान से तीसरी बार हमारी केंद्र में हमारी सरकार बनी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 2 लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा ने मोदी सरकार में विश्वास जताया है। उम्मीद है कि हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनेगी। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हरियाणा ने कई पैमाने से अपनी विश्वशनियता बनाई है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की बात कही है, हरियाणा इसमें आगे रहेगा। हरियाणा ने 10-10 साल दोनों सरकारों को आंका है। राजनीतिक पस्ताव आज बैठक में पास हुआ है, जनता को धन्यवाद जीत के लिए दिया है। अगली बार संगठन सर्व समाज के पास जाकर तीसरी बार सरकार बनाएंगे। विपक्ष में जो पार्टी है उनका कोई विजन नहीं है पिछले 2 दिन से उनका रवैया हम देख रहे है , कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की जगह रोड़े अटकाने वाला बनाया है।
राव इंद्रजीत पर बोले धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्पीकर का इलेक्शन नहीं होता, बहुमत एनडीए की है, उन्होंने कॉन्टेस्ट करवाया जो वोट से पहले रद्द हो गया। मैं समझता हूं ये कोई छोटी घटना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव को चेलेंज मानती है। हरियाणा में मुझे मौका मिला है,राव इंद्रजीत प्रदेश का बड़े नेता है कल उनसे बात हुई है कोई नाराजगी नहीं है।
Leave a comment