Haryana Election 2024: ‘सभी पार्टियों का स्वाद चखा है’ अशोक तंवर पर बोले सीएम नायब सैनी

Haryana Election 2024: ‘सभी पार्टियों का स्वाद चखा है’ अशोक तंवर पर बोले सीएम नायब सैनी

Haryana Election 2024: हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता मनसा देवी पहुंचें। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद है। वहीं हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली भी मौजूद है।  दरबार मे माथा टेकने के बाद यज्ञशाला में हवन कर रहे है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज मेरा परम सौभाग्य है। आज नवरात्र के मौके पर मैं औऱ हमारे प्रदेश अध्यक्ष माता के दरबार मे हाजरी लगाने आया हूं। सीएम ने कहा सबकी मंगलकामना और उज्वल भविष्य की कामना करता हूं।मुख्यमंत्री ने लोगों से की 100 प्रतिशत मतदान की अपील , सीएम ने कहा देश प्रदेश की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है।

अशोक तंवर पर बोले सीएम नायब सैनी

सीएम ने कहा कि कल प्रचार रुका है, हरियाणा में हमारा केंद्रीय नेतृव आया है उन्होंने लोगों के साथ इंटरेक्शन किया है। भाजपा प्रदेश को विकास की उंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। उन्होंने ने कहा कि हमने प्रदेश के विजन को रखा है जिसको लोगों ने पसंद किया है।तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे पर बोले मुख्यमंत्री कहा सबके अपने समीकरण होते है जीत का दावा तो निर्दलीय भी करते है।  सीएम ने अशोक तंवर के कांग्रेस के जाने पर कहा कि अशोक तंवर कई पार्टियों में रहे है। अशोक तंवर ने कई पार्टियों का स्वाद चखा है, प्रदेश के लोग जानते है उन्होंने सभी पार्टियों का स्वाद चखा है।

Leave a comment