Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नूंह को बड़ी सौगात, 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने को सरकार की मंजूरी

Haryana News: नूंह को बड़ी सौगात, 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने को सरकार की मंजूरी

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की बजट घोषणा के क्रम में यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला नूंह के अंतर्गत मानौत, खानपुर घाटी, झारपुरी, सलम्बा, बादली, गुरनावट, पापड़ा और रायपुरी गांवों में इन नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इन सभी चयनित गांवों की ग्राम पंचायतों द्वारा उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण और संचालन हेतु निःशुल्क भूमि व अस्थाई भवन उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पास कर पहले की सहमति दे दी गई है। इसके अलावा, जी.आई.एस. मैपिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि ये सभी प्रस्तावित स्थल जनसंख्या के मानदंडों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा करते हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा काफी बढ़ जाएगा और मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरियां तय नहीं करनी पड़ेंगी। आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम नूंह जिले के दूरदराज के गांवों में रहने वाले नागरिकों को उनके घर के समीप ही उच्च कोटि की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी पूरी, दूसरे चरण की तैयारियां तेज

Haryana News: हरियाणा ने जनगणना-2027 का पहला चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस दौरान 23 जिलों और 11 नगर निगमों में 51,907 मकान सूचीकरण ब्लॉक को सफलतापूर्वक कवर करने के बाद, हरियाणा अब जनसंख्या गणना के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गया है। दूसरे चरण में 23 जिलों के अंतर्गत आने वाले 6,522 गांवों और 88 कस्बों में लगभग 70,000 गणना ब्लॉकों को कवर किया जाएगा। इस कार्य के लिए आरक्षित कार्मिकों सहित लगभग 74,800 प्रगणकों और 12,650 पर्यवेक्षकों की तैनाती प्रस्तावित है। पूरी प्रक्रिया 34 प्रधान जनगणना अधिकारियों की निगरानी में 203 जनगणना चार्ज के माध्यम से संचालित की जाएगी।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, वैश्विक कंपनियों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह

Haryana News: कृषि प्रधान हरियाणा वैसे तो गुरुग्राम जैसे साइबर हब के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन आने वाले दिनों में हरियाणा का हर जिला अलग अलग देशों की नामचीन कंपनियों से सजता नजर आएगा। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने फोक्स बना लिया है कि हरियाणा का कोई एक जिला नहीं, बल्कि सभी जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast