Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार की सुबह पुलिस और एक वांटेड गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर झिरका की क्राइम स्टाफ (सीएस) टीम गुरुवार तड़के शाहिद का पीछा कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे गांव सिलानी के पास पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें शाहिद मारा गया।

बताया जा रहा है कि शाहिद उर्फ आडवाणी तावडू के खड़खड़ी गांव का रहने वाला था। वह जुम्मे खां का बेटा था और गो-तस्करी के मामले में वांटेड बताया जा रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार सुबह पीछा करने के दौरान सिलानी गांव के पास हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और मामले के अन्य पहलुओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक शाहिद एक  शातिर वांटे अपराधी था। जिसके ऊपर गो-तस्करी के कई मामले दर्ज थे और वह पहले भी एक बार पुलिस हिरासत से भाग चुका था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत की गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूर घायल; अंदर श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार सुबह एक गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गांव बरोटा के पास सफियाबाद रोड पर स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, कुछ मजदूरों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में बारिश, मौसम विभाग का 11 जिलों में येलो अलर्ट; तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश के आसार हैं, जबकि कई अन्य इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast